MPPEB MPESB Bharti – इन दिनों मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती प्रक्रियाओं का दौर तेज हो गया है दरअसल सरकार की घोषणा के बाद जिसमे कहा गया था की आने वाले समय में प्रदेश में 1 लाख पद भरे जाने हैं उसके बाद निरंतर हर विभाग से भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। अगर हम बात करें तो मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह -2 (उप समूह -4) सहायक संपर्की और अन्य समकक्ष प्रत्यक्ष और बैकलॉग पोस्ट संयुक्त 2022 और पटवारी और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2022 के लिए 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।
रिक्त पदों की कुल संख्या 9073 हो गई है ,इसमें से आयुक्त भू अभिलेख ग्वालियर की ओर से पटवारी सीधी भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 6755 है।इसके लिए 5 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया जारी है और 19 जनवरी 2023 लास्ट डेट है। 24 जनवरी तक आवेदन में त्रुटि कर सकते हैं। यह परीक्षा 15 मार्च 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
Also Read – Highway Truck Accident – टाईल्स से भरा ट्रक पलटा, ड्रायवर नहीं कंडेक्टर चला रहा था
इन बातों का रखें ध्यान | MPPEB MPESB Bharti
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिला स्तर पर आरक्षण रोस्टर लागू किया गया है। यानी जिन जिलों में रिक्त पदों की संख्या 6 या 6 से कम है वहां EWS श्रेणी के लिए एक भी रिक्त पद नहीं है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आयु सीमा और योग्यता : आवेदक 18 या उससे ज्यादा साल का है, हालांकि अधिकतम उम्र में वर्गवार नियमों के अनुसार छूट रहेगी। पटवारी पद के लिए आवेदक को ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके साथ ही CPCT परीक्षा पास अनिवार्य है।इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग और कंम्प्यूटर का ज्ञान भी आवश्यक है।
आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 560 रुपये, एसटी/एससी/ओबीसी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए- 310 रुपये तय की गई है।
परीक्षा केन्द्र : यह परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला चरण का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। दूसरे चरण का समय दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक रहेगा। यह परीक्षा भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, सतना, खंडवा, नीमच, मंदसौर, सीधी, रीवा, सागर में आयोजित की जाएगी ।
Also Read – Bhopal Nagpur Highway – ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान होने से बचा
परीक्षा पैटर्न/सिलेबस | MPPEB MPESB Bharti
लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी। 100 अंकों के पेपर में सामान्य विज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे 100 अंक के पेपर में सामान्य ज्ञान और अभिरूचि, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता और सामान्य प्रबंधन से प्रश्न पूछे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तारीख | MPPEB MPESB Bharti
आवेदन प्रारंभ तिथि 5 जनवरी 2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023
फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2023
एमपी पटवारी परीक्षा दिनांक 2022 15 मार्च 2023 से
MP Police Recruitment 2023 | MPPEB MPESB Bharti
एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के 1979 पदों के लिए कैंडिडेट्स 20 जनवरी से 3 फरवरी 2023 के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 20 जनवरी से 8 फरवरी 2023 तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। परीक्षा 11 मई 2023 से शुरू होगी।
Also Read – Puncture Repair Kit – अपनी कार में रखें ये डिवाइस, भूल जाएं पंक्चर का टेंशन, मिलेगी इतने सस्ते में
मई में परीक्षा इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीईबी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 21 मई को किया जाएगा। वनरक्षक के 1772 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। जिसमें 708 पदों पर भर्ती से भरे जाएंगे।
आयु सीमा- योग्यता : किसी भी विषय में 12 वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही पुरुष अभ्यर्थी की लंबाई 163 सेंटीमीटर, सीना 79 सेंटीमीटर होना चाहिए।महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई कम से कम 150 सेंटीमीटर होनी आवश्यक है।
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष की अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पुरुष कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 25 किमी और महिला कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 14 किमी चलना होगा।
वेतनमान-आवेदन शुल्क: अनारक्षित कैंडिडेट्स के लिए 520 रुपए लगेंगे। SC/ST/OBC व दिव्यांगों के लिए 250 रुपए लगेंगे।वही वेतनमान 5200-20200 +1900 ग्रेड पे।
Leave a comment