Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Murder: पति की बेरोजगारी से तंग आकर पत्नी ने की हत्या
Uncategorized

Murder: पति की बेरोजगारी से तंग आकर पत्नी ने की हत्या

पति की बेरोजगारी से तंग आकर पत्नी

शव के पास बैठकर करती रही मेकअप

Murder: सोनीपत (हरियाणा)। हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गढ़ी सराय नामदार खां गांव में बुधवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। यहां एक महिला ने पति की बेरोजगारी से तंग आकर उसकी हत्या कर दी, और फिर उसके शव के पास बैठकर मेकअप करती रही, बाल संवारती रही

बेरोजगारी को लेकर होता था विवाद

मृतक की पहचान सुरेश (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पहले ऑटो चलाता था, लेकिन बीमारी के कारण काम छोड़ दिया था। इस बात से उसकी पत्नी पूनम नाराज रहती थी। पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। कई बार महिला ने पति से मारपीट भी की थी, जिसका एक वीडियो अब सामने आया है।

ईंट और डंडे से की हत्या

बुधवार सुबह फिर विवाद बढ़ गया। गुस्से में पूनम ने ईंट और डंडे से ताबड़तोड़ वार कर पति सुरेश की हत्या कर दी। वारदात के बाद भी वह शांत बैठी रही — पति के शव के पास बैठकर बाल संवारती और मेकअप करती रही, जिससे देखकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।

आरोपी पत्नी गिरफ्तार

पड़ोसियों ने जब यह दृश्य देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी पूनम को गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह सामने आ सके।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...