Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Oath ceremony: नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, गांधी मैदान में हुआ भव्य शपथ समारोह
Uncategorized

Oath ceremony: नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, गांधी मैदान में हुआ भव्य शपथ समारोह

नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहा

Oath ceremony: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ आया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

इस मौके पर सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही कुल 26 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है—जिनमें 14 बीजेपी, 8 जदयू, लोजपा (आर) से 2, और हमरालोसपा/कुशवाहा दल से 1-1 विधायक को स्थान मिला है। कैबिनेट में जदयू ने अपना एकमात्र मुस्लिम चेहरा जमा खान को फिर से मंत्री बनाया है।

शपथ के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से गमछा लहराकर जनता का अभिवादन किया। समारोह में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। मंच पर चिराग पासवान का मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लेना भी चर्चा में रहा।

कैबिनेट में 13 नए चेहरे

इस बार नीतीश कैबिनेट में 13 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। भाजपा नेता रामकृपाल यादव और निशानेबाज से नेता बनीं श्रेयसी सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। चिराग पासवान की पार्टी से दो विधायकों को कैबिनेट में स्थान मिला, जिनमें संजय सिंह भी शामिल हैं—जो महुआ सीट से चुनाव जीतकर तेजप्रताप यादव को पछाड़ चुके हैं।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...