Wednesday , 11 February 2026
Home Uncategorized Plan: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना : अब 20 लाख रुपये तक का लोन, जुड़ी नई ‘तरुण प्लस’ कैटेगरी
Uncategorized

Plan: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना : अब 20 लाख रुपये तक का लोन, जुड़ी नई ‘तरुण प्लस’ कैटेगरी

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना : अब 20 लाख रुपये

Plan: इंदौर। छोटे कारोबारियों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) में बड़ा बदलाव किया है। अब इस योजना के तहत 20 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा। इसके लिए नई कैटेगरी ‘तरुण प्लस’ जोड़ी गई है।

लोन की कैटेगरी

  • शिशु योजना : 50 हजार रुपये तक का लोन।
  • किशोर योजना : 50 हजार से 5 लाख रुपये तक।
  • तरुण योजना : 5 लाख से 10 लाख रुपये तक।
  • तरुण प्लस योजना : 20 लाख रुपये तक का लोन।

जरूरी शर्त

‘तरुण प्लस’ योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं को मिलेगा, जिन्होंने पहले तरुण योजना के तहत लिए गए 10 लाख रुपये का लोन समय पर और बिना डिफॉल्ट के चुकाया हो।

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन नजदीकी बैंक, सरकारी बैंक या मान्यता प्राप्त वित्तीय संस्थान में किया जा सकता है।
  • पहचान पत्र, पते के दस्तावेज और बिजनेस से जुड़े कागज जमा करने होंगे।
  • नया व्यवसाय शुरू करने वालों को प्रोजेक्ट रिपोर्ट देना अनिवार्य है।
  • आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से संभव है।

योजना का उद्देश्य

सरकार का मकसद छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स और युवाओं को आसान लोन उपलब्ध कराकर रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Loot: नकली पिस्टल से की 80 लाख की लूट

लग्जरी जिंदगी जीने और गर्लफ्रेंड पर पैसे उड़ाने बन गए लुटेरे Loot::...

Number Update: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ आसान

बैंक, UPI और सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी है सही नंबर, जानिए...

Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर उज्जैन में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

महाकाल दर्शन के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना, 40...

Alert: आमला-लादी सड़क को लेकर 20 को बंद की चेतावनी

सडक़ निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर हुई एफआईआर का...