Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Presentation: मलाजपुर मेले में गोंडी गीतों की धूम
Uncategorized

Presentation: मलाजपुर मेले में गोंडी गीतों की धूम

मलाजपुर मेले में गोंडी गीतों

ममता उइके और उनके साथियों ने दी शानदार प्रस्तुति

Presentation: बैतूल। लोगों की आस्था का केंद्र प्रसिद्ध स्थल मलाजपुर में स्थित श्री गुरु साहब बाबा की समाधि पर हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। यहां पर ना सिर्फ जिले बल्कि प्रदेश एवं देश के कोने-कोने से लोग बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धा और आस्था का संगम यहां पर वर्षों से देखने को मिल रहा है। इस वर्ष भी गुरुसाहब बाबा मेले में ममता म्यूजिक नाइट का आयोजन किया गया जिसमें सिंगर ममता उइके एवं उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।
मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों के संघ ने म्यूजिक नाइट का आयोजन किया था।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ महंत के द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात आयोजन समिति ने महंत जी का स्वागत किया। कार्यक्रम में ओ सांगो… इम्मा पसंद बातोनी फेम और प्रसिद्ध गोंडी गीत सिंगर ममता उइके, सिंगर शिवम इरपाचे, सिंगर बादल इरपाचे, सिंगर और मंच संचालक श्याम परते, ढोलक वादक अंकुश सोनी, ऑक्टोपैड वादक विजय कुमार, बैंजो वादक दुष्यांत बिंझाड़े ने म्यूजिक नाइट में शानदान प्रस्तुत दी। सिंगर ममता उइके के गीतों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया और दर्शक उनके गीतों पर झूमते नजर आए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...