Thursday , 26 February 2026
Home Uncategorized Proceeding: ट्रैचिंग ग्राउंड मामले में सीएमओ और उपयंत्री निलंबित
Uncategorized

Proceeding: ट्रैचिंग ग्राउंड मामले में सीएमओ और उपयंत्री निलंबित

ट्रैचिंग ग्राउंड मामले में सीएमओ और

लापरवाही सामने आने पर आयुक्त नर्मदापुरम ने की कार्यवाही

Proceeding: बैतूल। कलेक्टर जिला बैतूल द्वारा नगर पालिका परिषद बैतूल अंतर्गत किदवई वार्ड गौठाना स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में लीगेसी वेस्ट डंप साइट रेमेडिएशन परियोजना के कार्य निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप न किए जाने की शिकायत पर गठित जांच दल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा निविदा शर्तों के अनुरूप कार्य निष्पादन नहीं होने के बावजूद ठेकेदार को अनियमित रूप से भुगतान किया गया।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा नगर पालिका परिषद बैतूल में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सतीश मटसेनिया तथा उपयंत्री श्री जतिन पाल को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
निलंबन अवधि में श्री मटसेनिया का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, संभाग नर्मदापुरम रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इसी प्रकार निलंबन अवधि में उपयंत्री श्री जतिन पाल का मुख्यालय भी संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, संभाग नर्मदापुरम रहेगा और उन्हें भी नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Rule: 1 अप्रैल से बदल सकते हैं क्रेडिट कार्ड नियम

Income Tax Department के ड्राफ्ट नियमों में बड़े प्रस्ताव, 10 लाख से...

Fire: खेत के मकान में लगी आग से सामान हुआ खाक

Fire: खेड़ी सांवलीगढ। विकासखंड भैंसदेही की ग्राम पंचायत केरपानी के ताप्ती नदी...

Eco-friendly: मंदिरों के फूलों से बन रहा हर्बल गुलाल, इको फ्रेंडली और स्किन फ्रेंडली होली की ओर कदम

Eco-friendly: रीवा। होली का त्योहार आते ही बाजार रंग-गुलाल से सज जाते...

Hailstorm: कई जिलों में तेज धूप, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं ओलावृष्टि

Hailstorm: भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने...