Sunday , 13 July 2025
Home Uncategorized Promise: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी 26वीं किस्त, दिवाली बाद 1500 रुपए प्रति माह देने का वादा
Uncategorized

Promise: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी 26वीं किस्त, दिवाली बाद 1500 रुपए प्रति माह देने का वादा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को

Promise: नीमच | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नीमच जिले के ग्राम नलवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त के रूप में 1543.16 करोड़ रुपए प्रदेश की 1.27 करोड़ बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। इस अवसर पर उन्होंने बहनों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं।

🎁 9 अगस्त को राखी से पहले 250 रुपए अलग से मिलेंगे

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि रक्षा बंधन से पहले, 9 अगस्त को सभी लाड़ली बहनों के खातों में अतिरिक्त 250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने बहनों को झूला झुलाया, पुष्पवर्षा की, और कई युवतियों ने उन्हें राखी बांधकर धन्यवाद व्यक्त किया


🏦 अन्य बड़ी घोषणाएं और ट्रांसफर:

  • 56.74 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को ₹340 करोड़ ट्रांसफर
  • 30 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के ₹46.34 करोड़ ट्रांसफर

सभी राशियों का वितरण सिंगल क्लिक से किया गया।


🗣 कांग्रेस पर तीखा हमला: “बेशरम की झाड़ी जैसी है कांग्रेस”

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा:

“कांग्रेस बेशरम की झाड़ी जैसी है, जो धीरे-धीरे गायब हो रही है। एक दिन कांग्रेस भी इतिहास बन जाएगी।”

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस कुछेक गांवों को दिखाकर सवाल उठाती है, जबकि हमने 5 लाख किमी सड़कें बनाई हैं। अब टोलों-मंजरों तक सड़कें पहुंचाने की योजना है।


💸 दीपावली के बाद 1500 रुपए, चुनाव तक 3000 रुपए महीना

सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक 10,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बहनों को दी जा चुकी है।

  • दीपावली के बाद बहनों को 1500 रुपए प्रति माह मिलने लगेंगे।
  • यह राशि वर्ष 2026-27 में बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति माह तक की जाएगी।

🧕 महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

लाड़ली बहना योजना को प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण का केंद्रबिंदु मान रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, घरेलू निर्णयों में भागीदारी और सामाजिक सम्मान को मजबूत करना सरकार का उद्देश्य है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Impact of the news: सीएमएचओ की संवेदनशीलता:अस्पताल में हुई सफाई

बैतूलवाणी की खबर का असर Impact of the news:बैतूल। वर्षाकाल को संक्रमणकाल...

Verification: वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में सामने आए कई देश के लोग

सिब्बल ने कहा- चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली Verification: नई दिल्ली(ई-न्यूज)। बिहार...

Explosion: मोबाइल बैटरी में विस्फोट से छात्र घायल

बच्चे का हाथ हुआ फैक्चर, उंगलियां टूट कर हुई अलग Explosion: झल्लार।...

Body: नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Body:बैतूल | खेड़ी सावलीगढ़ | जिले के खेड़ी सावलीगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार...