Monday , 9 February 2026
Home Uncategorized Detox: नवरात्रि व्रत: भक्ति के साथ डिटॉक्स और वजन घटाने का भी मौका
Uncategorized

Detox: नवरात्रि व्रत: भक्ति के साथ डिटॉक्स और वजन घटाने का भी मौका

नवरात्रि व्रत: भक्ति के साथ डिटॉक्स

Detox: नई दिल्ली। नवरात्रि का पर्व जहां भक्ति और आस्था का प्रतीक है, वहीं यह सेहत के लिहाज से भी खास मौका बन सकता है। पोषण विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सही तरीके से व्रत रखा जाए तो ये नौ दिन शरीर को डिटॉक्स करने और वजन घटाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट और वनडाइटटुडे की फाउंडर डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि नवरात्रि व्रत में ग्लूटेन-फ्री और हल्के खाद्य पदार्थ जैसे कुट्टू, राजगिरा, समा चावल, साबूदाना और फल-सब्जियां शामिल होते हैं, जो पाचन सुधारते हैं और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालते हैं।

उन्होंने कहा कि कई लोग व्रत में तले हुए साबूदाना वड़े, आलू की टिक्की और मिठाइयां खा लेते हैं, जिससे थकान और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। सही तरीके से व्रत रखने के लिए कम तेल में खाना बनाने, दिनभर में 4–5 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में फल और हल्के व्यंजन लेने की सलाह दी जाती है।

डॉ. अग्रवाल के अनुसार, व्रत के दौरान पानी, नारियल पानी और छाछ का सेवन जरूरी है ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। डायबिटीज और बीपी के मरीजों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही व्रत रखना चाहिए। वहीं बच्चों और बुजुर्गों को सख्त उपवास से बचने की सलाह दी गई है।

उन्होंने बताया कि 9 दिन के इस उपवास के बाद सीधे तला-भुना या भारी भोजन न करें। पहले दिन दलिया, खिचड़ी और हल्की सब्जियों से शुरुआत करें और धीरे-धीरे सामान्य आहार पर लौटें।

विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि व्रत को संतुलित आहार और सही हाइड्रेशन के साथ रखा जाए तो यह न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करता है, बल्कि शरीर को हल्का, ऊर्जावान और तरोताजा भी बनाता है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul News: पर्यावरण बचाना आज सबसे बड़ी आवश्यकता: नेहा गर्ग

Betul News: बैतूल। पर्यावरण में वह सभी प्राकृतिक संसाधन शामिल हे जो...

Death: ट्रेन से घायल व्यक्ति की मौत

Death: बैतूल। जिले के बोरदेही क्षेत्र के पास स्थित रेलवे लाइन पर...

India US Trade Deal:भारत-अमेरिका ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ डील से आम लोगों को राहत

टेक गैजेट्स और फूड आइटम सस्ते होने की उम्मीद India US Trade...

Business: एंटीबायोटिक का खतरनाक कारोबार, झोलाछाप और मेडिकल स्टोर बना रहे मरीजों को ‘रेजिस्टेंट’

Business: डिंडौरी। आदिवासी बहुल जिला डिंडौरी में एंटीबायोटिक दवाओं का अंधाधुंध और...