Rape: सागर (मध्यप्रदेश)। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने कथित तौर पर फर्जी हिंदू पहचान बनाकर एक 22 वर्षीय युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी फरहान मकरानी और उसके साथी रोहित कुशवाहा पर दुष्कर्म, धमकी और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
फर्जी नाम से बनाई इंस्टाग्राम आईडी
पीड़िता पन्ना जिले की मूल निवासी है और सागर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मार्च 2024 में गोपालगंज क्षेत्र में रहने के दौरान उसे इंस्टाग्राम पर ‘नमन’ नाम से आईडी से मैसेज आया। आरोपी ने खुद को “गोलू, मकरोनिया” निवासी और हिंदू बताया। दोस्ती बढ़ने पर दोनों की मुलाकातें शुरू हुईं। आरोपी मंदिर ले जाता और माथे पर तिलक भी लगाता था।
कमरे पर बुलाकर किया दुष्कर्म
18 जुलाई 2024 को पीड़िता के जन्मदिन के दिन आरोपी ने उसे एक कमरे में बुलाया और वहां दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह कई बार जबरन संबंध बनाता रहा और बदनाम करने की धमकी देता रहा।
असली पहचान सामने आने के बाद और बढ़ा दबाव
अक्टूबर में युवती को युवक की असली पहचान का पता चला—फरहान मकरानी, निवासी सदर कैंट। इसके बाद उसने संबंध खत्म करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। 7 दिसंबर को फरहान ने फिर से जबरन कमरे में घुसकर संबंध बनाए और इस बार धर्म परिवर्तन का दबाव डाला।
धमकी के बाद थाने पहुंची पीड़िता
30 अप्रैल 2025 को भगवानगंज स्थित शनि मंदिर के पास फरहान और उसका साथी रोहित कुशवाहा मिले। आरोप है कि उन्होंने युवती को धमकी दी कि यदि वह धर्म नहीं बदलेगी तो “जान से मार देंगे”। डरी-सहमी युवती किसी तरह वहां से भागी और महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरहान मकरानी और रोहित कुशवाहा पर IPC की विभिन्न धाराओं के अलावा मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
साभार…
Leave a comment