Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Red: खंभारा टोल पर आईटी की रेड
Uncategorized

Red: खंभारा टोल पर आईटी की रेड

खंभारा टोल पर

एमपी-महाराष्ट्र की संयुक्त टीम कर रही जांच

Red: मुलताई। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की इनकम टैक्स विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से खभारा टोल पर दबिश दी है। दोनों ही टीम टोल प्लाजा पर आय-व्यय सहित नगदी की जांच पड़ताल कर रही है। टीम के साथ स्थानीय पुलिस नहीं होने के कारण टोल प्रबंधन और टीम के बीच विवाद भी हुआ लेकिन टीम ने अपने वैधता प्रमाणिकरण देने के बाद मामला शांत हो गया है। फिलहाल टीम जांच कर रही है।


टीम कर रही पूछताछ


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई-नागपुर नेशनल हाईवे पर स्थित खंभारा टोल प्लाजा पर शुक्रवार को आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के आयकर अधिकारियों की टीम चार वाहनों में टोल प्लाजा पहुंची। उन्होंने टोल संचालन से संबंधित दस्तावेजों और गतिविधियों की जांच शुरू की, जिससे परिसर में हडक़ंप मच गया।


टोल प्लाजा प्रबंधन में मचा हड़ताल


पता लगा है कि यह कार्रवाई मध्य प्रदेश आयकर विभाग द्वारा की जा रही है। टीम टोल प्लाजा के कर्मचारियों से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। इसमें आय-व्यय के रिकॉर्ड, टोल वसूली, नकदी प्रबंधन और इलेक्ट्रॉनिक डेटा की गहन जांच शामिल है। छापेमारी की खबर फैलते ही टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।


आयकर विभाग की जांच जारी


आयकर विभाग की टीम फिलहाल टोल प्लाजा पर मौजूद है और जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि टोल संचालन में कोई अनियमितता पाई गई है या नहीं। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर भी व्यापक चर्चा हो रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...