Result: भोपाल: मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र आज बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। छात्र दोपहर 1 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।
🔍 ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र, अभिभावक और शिक्षक RSKMP Result Portal पर जाकर निम्न तरीकों से परिणाम देख सकते हैं:
- रोल नंबर दर्ज करके
- समग्र आईडी के माध्यम से
- QR कोड स्कैन करके
👉 शिक्षक और संस्था प्रमुख पोर्टल पर स्कूल का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।
📝 बोर्ड पैटर्न पर हुई परीक्षा
- परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं
- इस बार परीक्षा पूरी तरह बोर्ड पैटर्न पर ली गई
👨🎓 कितने छात्रों ने दी परीक्षा
- कुल परीक्षार्थी: 23.68 लाख से अधिक
- कक्षा 5वीं: 12.76 लाख छात्र
- कक्षा 8वीं: 10.92 लाख छात्र
📊 मूल्यांकन व्यवस्था
- पूरे प्रदेश में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे
- सभी कॉपियों का मूल्यांकन निर्धारित समय में पूरा किया गया
- साभार…
Leave a comment