Saturday , 4 April 2026
Home Uncategorized Result: रिजल्ट से पहले मंदिरों में उमड़ी आस्था: छात्रों ने मन्नतों के सहारे कम किया तनाव
Uncategorized

Result: रिजल्ट से पहले मंदिरों में उमड़ी आस्था: छात्रों ने मन्नतों के सहारे कम किया तनाव

रिजल्ट से पहले मंदिरों में उमड़ी आस्था:

भोपाल में बोर्ड परीक्षार्थियों की भीड़, 7 से 12 अप्रैल के बीच आ सकता है रिजल्ट

Result: भोपाल। एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट से पहले राजधानी में छात्र-छात्राओं के बीच आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। रिजल्ट को लेकर बढ़ती चिंता के बीच बड़ी संख्या में विद्यार्थी मंदिरों में पहुंचकर दान-पेटियों में पर्चियां डालकर पास होने और अच्छे अंक आने की मन्नत मांग रहे हैं।

न्यू मार्केट स्थित शनि मंदिर न्यू मार्केट और 1100 क्वार्टर्स के पास स्थित मंदिरों में इन दिनों विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। यहां छात्र-छात्राएं अपनी इच्छाएं लिखकर दान पेटियों में डाल रहे हैं।

🔹 अलग-अलग तरह की मन्नतें
छात्रों की पर्चियों में तरह-तरह की मन्नतें देखने को मिल रही हैं। कोई पास होने पर 100 बार परिक्रमा करने का संकल्प ले रहा है, तो कोई अच्छे अंक आने पर लड्डू चढ़ाने की बात लिख रहा है।

12वीं की छात्रा भावनी ने बताया कि उसने अच्छे नंबर आने पर 100 लड्डू चढ़ाने और मंदिर में दर्शन करने की मन्नत मांगी है। वहीं 10वीं की छात्रा श्रद्धा ने भी पास होने की कामना के साथ परिक्रमा करने का संकल्प लिया है।

🔹 हर साल दिखता है ऐसा नजारा
मंदिर के पुजारी पंडित अरुण बुचके के अनुसार, रिजल्ट के समय हर साल दान पेटियों में पर्चियों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन इस बार यह संख्या पहले से ज्यादा नजर आ रही है। अधिकतर पर्चियां परीक्षा में सफलता और भविष्य में नौकरी से जुड़ी इच्छाओं की हैं।

🔹 आस्था के सहारे कम हो रहा तनाव
रिजल्ट से पहले का समय छात्रों के लिए तनावपूर्ण होता है। ऐसे में वे धार्मिक गतिविधियों के जरिए मानसिक सुकून पाने की कोशिश कर रहे हैं।

मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के मुताबिक, इसे “Perceived Loss of Control” कहा जाता है, जब व्यक्ति को लगता है कि स्थिति उसके नियंत्रण में नहीं है। ऐसे में मन्नत मांगना या पूजा करना मानसिक तनाव को कम करने का एक तरीका बन जाता है।

🔹 जल्द आएगा रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश इस साल 15 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। संभावित तारीख 7 से 12 अप्रैल के बीच मानी जा रही है।

इस बार करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं, जिनमें लगभग 9.07 लाख विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख 12वीं के हैं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 3856 केंद्र बनाए गए थे।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Representation: केंद्र से राज्य तक भाजपा ने बैतूल को दिया प्रतिनिधित्व

1980 में गठन के बाद भाजपा का चल रहा स्वर्णिम काल Representation:...

Gang: किसानों के ट्रैक्टर महाराष्ट्र में बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार कर 23 लाख के 4 ट्रैक्टर किए...

Respect: बैतूल में अनूठी पहल: 51 हजार सनातन धर्मावलंबियों का हुआ सम्मान

हनुमान जन्म महोत्सव पर निकली भव्य रथ यात्रा, पूरे शहर में छाया...

Diversion: रेलवे अंडर ब्रिज बंद होने से यातायात किया डायवर्जन

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पुलिस ने लागू किया प्लान Diversion: बैतूल।...