Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Risk: जान पर खेलकर ताप्ती नदी पार कर रहे हैं ग्रामीण
Uncategorized

Risk: जान पर खेलकर ताप्ती नदी पार कर रहे हैं ग्रामीण

जान पर खेलकर

Risk: खेड़ीसावलीगढ़। भीमपुर विकासखंड के खेड़ीसावलीगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत धामन्या और गौरकीढाना के ग्रामीण हर बरसात में अपनी जान जोखिम में डालकर ताप्ती नदी पार करने को मजबूर हैं। नदी पर पुल न होने की वजह से लोग रोजाना ट्यूब के सहारे उफनती लहरों को पार करते हैं।


ग्रामीण रामसिंग धुर्वे, रामदयाल आर्य, सकूंबाई आह और पुरनलाल मास्कोले का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि सालों पुरानी है। बरसात आते ही दोनों गांवों के लोगों के लिए आवागमन सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मुद्दे को कई बार सरपंच और जनपद सदस्य प्रशासन और सरकार तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। मजबूरी में ग्रामीणों को हर दिन जीवन जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस स्थान पर स्थायी पुल का निर्माण किया जाए, ताकि हजारों लोगों की जान से जुड़ी इस समस्या का समाधान हो सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...