Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Solar eclipse: सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा
Uncategorized

Solar eclipse: सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा

सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, भारत

उज्जैन। सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर रविवार की रात सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना होने जा रही है। खगोल विज्ञानियों के अनुसार, ग्रहण की शुरुआत रात 10:59 बजे होगी। इसका मध्य रात 1:11 बजे और मोक्ष रात 3:23 बजे होगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए देश में सूतक मान्य नहीं होगा

एक पखवाड़े में दूसरी खगोलीय घटना

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि ग्रहण हमेशा एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होती है। इस बार एक ही पखवाड़े में दो ग्रहण पड़ रहे हैं। पहला चंद्र ग्रहण 7 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा को हुआ था, जो भारत में दिखाई दिया। दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात को होगा, लेकिन भारत में इसका दृश्य नहीं दिखेगा।

सूतक को लेकर संशय न रखें

ज्योतिषाचार्य पं. हरिहर पंड्या ने बताया कि चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सामान्य दिनचर्या के अनुसार कामकाज करें। सोमवार को नवरात्रि की विधिवत घट स्थापना और देवी आराधना की शुरुआत भी पूरी श्रद्धा से की जा सकती है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...