Saturday , 28 February 2026
Home Uncategorized Statement: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कई मुद्दों पर दिया बयान
Uncategorized

Statement: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कई मुद्दों पर दिया बयान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

Statement: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने फसल बीमा राशि, भारत-अमेरिका ट्रेड डील, चीतों के आगमन और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।


चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा, “हम देश के लिए जिएं, यही संकल्प करें। अपनी ड्यूटी और कर्तव्य को ईमानदारी, मेहनत और प्रामाणिकता से निभाएं। केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि समाज और देश के बारे में भी सोचें। स्वदेशी अपनाएं और देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें।”


शक्तिशाली और विकसित भारत का निर्माण

इजराइल की संसद में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कई ऐतिहासिक पहलें पहली बार हो रही हैं। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा, “भारत केवल अपने लिए नहीं सोचता, बल्कि विश्व बंधु के रूप में दुनिया को बेहतर दिशा देने की क्षमता रखता है।”


कूनो में चीतों का स्वागत

मध्य प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़ने और बोत्सवाना से आठ चीतों के आने को लेकर उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है।

चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बसाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है।


फसल बीमा राशि पर क्या कहा?

फसल बीमा की राशि किसानों के खातों में कब तक आएगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा,
“अन्नदाताओं के चरणों में मेरा बार-बार प्रणाम है। किसानों की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है। हम योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए किसानों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। उनका जायज हक उन्हें जरूर मिलेगा।”


भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस को जवाब

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को कांग्रेस द्वारा किसान विरोधी बताए जाने पर उन्होंने कहा कि देश के सभी हित सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “किसानों के हित सुरक्षित हैं। एक कृषि मंत्री भी कह रहा है और एक किसान भी कह रहा है। किसान निश्चिंत रहें।”


भोजशाला पर ASI रिपोर्ट

भोजशाला को लेकर एएसआई की रिपोर्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत है और वही इस पर अंतिम निर्णय देगा।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Proceeding: भाजपा नेता के काम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर

हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने की कार्यवाही Proceeding: बैतूल। सरकारी...

Leadership: नई टीम की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी, युवा नेतृत्व को मिलेगा मौका

Leadership: नई दिल्ली। भाजपा में नए युवा अध्यक्ष नितिन नबीन के आने...

Suicide: जिला जेल बैतूल में महिला कैदी का आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

चूड़ियों के टुकड़े निगलने से बिगड़ी तबीयत, आईसीयू से भोपाल रेफर करने...