Saturday , 18 April 2026
Home Uncategorized Stonewalling: पांढुर्णा में गोटमार मेले में पत्थरबाजी, अब तक 42 लोग घायल
Uncategorized

Stonewalling: पांढुर्णा में गोटमार मेले में पत्थरबाजी, अब तक 42 लोग घायल

पांढुर्णा में गोटमार मेले में पत्थरबाजी, अब

Stonewalling: छिंदवाड़ा । परंपरा के नाम पर हर साल खेले जाने वाले गोटमार मेले में शनिवार को एक बार फिर खूनी खेल देखने को मिला। सुबह करीब 10 बजे जाम नदी पर पांढुर्णा और सावरगांव के लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकना शुरू किया। दोपहर 12 बजे तक 42 लोग घायल हो चुके थे।

प्रशासन की तैयारी

  • घायलों के इलाज के लिए 6 अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं।
  • 58 डॉक्टर और 200 मेडिकल स्टाफ मौके पर तैनात हैं।
  • सुरक्षा व्यवस्था संभालने 600 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
  • कलेक्टर अजय देव शर्मा ने एहतियातन धारा 144 लागू कर दी है।

पिछली घटनाएँ और हताहत

गोटमार मेले के दौरान 1955 से 2023 तक कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। पत्थरबाजी से कई लोग आंखों की रोशनी, हाथ या पैर तक गंवा चुके हैं। बावजूद इसके, परंपरा कहकर यह मेला हर साल जोश के साथ आयोजित होता है।

पीड़ित परिवारों का दर्द

जिन परिवारों ने अपनों को खोया, उनके लिए यह दिन शोक का दिन बन चुका है। पांढुर्णा थाना प्रभारी अजय मरकाम के मुताबिक, अब तक किसी भी पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसी वजह से मेले से जुड़े मामलों में कोई केस दर्ज नहीं हो सका।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...