Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Decline: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, फिर भी इस साल अब तक रिकॉर्ड तेजी
Uncategorized

Decline: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, फिर भी इस साल अब तक रिकॉर्ड तेजी

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, फिर भी

Decline: नई दिल्ली। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 16 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1,00,023 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 23 अगस्त को घटकर 99,358 रुपए रह गया। यानी एक हफ्ते में सोना 665 रुपए सस्ता हुआ।

चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। 16 अगस्त को 1,14,933 रुपए प्रति किलो पर बिक रही चांदी 23 अगस्त को 1,13,906 रुपए पर आ गई। इस तरह चांदी 1,027 रुपए सस्ती हुई। गौरतलब है कि 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए और 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (23 अगस्त तक, प्रति 10 ग्राम)

  1. दिल्ली – 24 कैरेट ₹1,00,670 | 22 कैरेट ₹92,290
  2. मुंबई – 24 कैरेट ₹1,00,520 | 22 कैरेट ₹92,140
  3. कोलकाता – 24 कैरेट ₹1,00,520 | 22 कैरेट ₹92,140
  4. चेन्नई – 24 कैरेट ₹1,00,520 | 22 कैरेट ₹92,140
  5. भोपाल – 24 कैरेट ₹1,00,570 | 22 कैरेट ₹92,190

सालभर की तेजी

  • 1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अब तक इसमें 23,196 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और यह 99,358 रुपए पर पहुंच गया है।
  • चांदी इस साल 86,017 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 1,13,906 रुपए तक पहुंच चुकी है। यानी 27,889 रुपए की तेजी आई है।
  • पिछले साल (2024) सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

ग्राहकों के लिए सलाह

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लेना चाहिए। हॉलमार्किंग में 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड (HUID) होता है, जैसे – AZ4524। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सोना कितने कैरेट का है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...