Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Strictness: कार्बाइड गनों पर सख्ती: ई-कॉमर्स कंपनियों को भेजा जाएगा पत्र, ऑनलाइन बिक्री पर लगेगी रोक
Uncategorized

Strictness: कार्बाइड गनों पर सख्ती: ई-कॉमर्स कंपनियों को भेजा जाएगा पत्र, ऑनलाइन बिक्री पर लगेगी रोक

कार्बाइड गनों पर सख्ती: ई-कॉमर्स

150 से ज्यादा बच्चों की आंखों की रोशनी जाने के बाद पुलिस हुई सख्त

Strictness: भोपाल। दीपावली के दौरान 150 से अधिक बच्चों की आंखों की रोशनी जाने की घटनाओं के बाद अब कार्बाइड गनों की अवैध बिक्री और उपयोग पर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। भोपाल पुलिस अब ई-कॉमर्स कंपनियों को पत्र लिखने की तैयारी कर रही है, जिसमें इन खतरनाक पटाखा गनों की ऑनलाइन बिक्री पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन गनों की बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध लगाया गया है और अलग-अलग थानों में केस दर्ज भी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद ये गन ऑनलाइन माध्यम से धड़ल्ले से बेची जा रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भोपाल में किसी भी माध्यम से यह गन लोगों तक न पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो भी विक्रेता या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इस प्रतिबंध का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या हैं कार्बाइड गन

कार्बाइड गन एक घरेलू या बाजार में मिलने वाला विस्फोटक खिलौना है, जो गैस प्रेशर से तेज आवाज निकालता है। इसे दीपावली जैसे त्योहारों में पटाखों के विकल्प के रूप में प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन यह बेहद खतरनाक है और इसके कारण कई बच्चों की आंखों की रोशनी चली गई है।

प्रशासन की अपील

भोपाल पुलिस ने अभिभावकों और दुकानदारों से अपील की है कि वे इस तरह की खतरनाक गन न खरीदें और न बेचें। साथ ही, यदि कहीं इनका ऑनलाइन या ऑफलाइन विक्रय होता दिखे, तो तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल को इसकी जानकारी दें।

साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...