Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Suicide: नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Uncategorized

Suicide: नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की

मामले की जांच में जुटी चोपना पुलिस

Suicide: चोपना। थाना क्षेत्र के झोली 2 गांव में एक नवविवाहित महिला ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वही सूचना पर चोपना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झोली 2 निवासी पूनम सरकार पति प्रवीण सरकार उम्र 27 वर्ष ने बीती रात को अपने कमरे में अज्ञात कारणों से फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के पास से कोई सुसाइड नोट बगैरह बरामद नहीं हुआ हैं और मृतक महिला का आत्महत्या करने की कोई ठोस वजह भी सामने नहीं आने के कारण चोपना पुलिस गहराई से घटना की जांच में जुटी हैं।
थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि चोपना पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला ने किस कारण से आत्महत्या की है। अभी तक कारण सामने नहीं आया चोपना पुलिस जाँच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो पायेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...