Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Suicide: 18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Uncategorized

Suicide: 18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों

Suicide: बैतूल। भडूस गांव में बुधवार शाम एक 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रतिभा के रूप में हुई है, जो कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। पुलिस ने गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिजन खेत में मक्का तोड़ने गए हुए थे। जब वे शाम को घर लौटे, तो उन्होंने प्रतिभा को घर के पिछले कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एएसआई प्रवीण पचौरी ने बताया कि बुधवार दोपहर प्रतिभा ने परिजनों के साथ भोजन किया था और तब तक उसका व्यवहार सामान्य था। शाम को जब परिजन लौटे, तो यह दर्दनाक घटना सामने आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
मृतका का एक भाई भोपाल में पढ़ाई करता है। परिवार इस घटना से सदमे में है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...