Tuesday , 26 August 2025
Home Uncategorized Supplements: लाइफस्टाइल और डाइट बदलने से बढ़ी सप्लीमेंट्स की जरूरत : न्यूट्रिशनिस्ट
Uncategorized

Supplements: लाइफस्टाइल और डाइट बदलने से बढ़ी सप्लीमेंट्स की जरूरत : न्यूट्रिशनिस्ट

लाइफस्टाइल और डाइट बदलने से बढ़ी

Supplements: नई दिल्ली। बदलती जीवनशैली और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड की बढ़ती खपत के कारण शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स नहीं मिल पा रहे हैं। इसका असर यह है कि लोग अक्सर थकान, कमजोरी और बीमारियों से जूझते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट राशी चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में कहा है कि आज के दौर में विटामिन D, B12 और ओमेगा-3 जैसे सप्लीमेंट्स हमारी सेहत के लिए जरूरी हो गए हैं।

क्यों जरूरी हैं सप्लीमेंट्स

राशी चौधरी ने बताया कि हमारी दादी-नानी को सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ती थी क्योंकि उनका खानपान और जीवनशैली प्राकृतिक था। लेकिन आज के समय में तनाव, व्यस्त दिनचर्या और खाने की क्वालिटी गिरने से केवल भोजन से सभी पोषक तत्व मिल पाना मुश्किल है।

विटामिन D

  • धूप की कमी से अधिकतर लोग विटामिन D की कमी से जूझते हैं।
  • इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और बार-बार बीमारियां घेर लेती हैं।
  • विटामिन D इम्युनिटी को मजबूत करता है और थकान दूर करता है।
  • रोजाना 10 मिनट धूप लेना और सप्लीमेंट्स का सेवन लाभकारी है।

विटामिन B12

  • भारत में शाकाहारी डाइट के कारण विटामिन B12 की कमी आम है।
  • इससे थकान, कमजोरी और याददाश्त कमजोर होने की समस्या हो सकती है।
  • B12 खून बनाने और नर्वस सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।
  • फोर्टिफाइड फूड, सप्लीमेंट्स या जरूरत पड़ने पर डॉक्टर द्वारा लिखे गए इंजेक्शन/सबलिंगुअल टैबलेट्स से इसकी कमी पूरी की जा सकती है।

ओमेगा-3

  • डाइट में मछली, अलसी और अखरोट की कमी से ओमेगा-3 की कमी हो जाती है।
  • यह दिल और दिमाग को स्वस्थ रखता है, साथ ही स्किन और बालों को पोषण देता है।
  • शाकाहारी लोगों के लिए अलसी और अखरोट से बने सप्लीमेंट्स उपयुक्त हैं।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

President: रेडक्रॉस के अध्यक्ष बने डॉ. अरुण जयसिंगपुरे

ब्रांड एम्बेसेडर नेहा गर्ग बनी प्रबंध समिति सदस्य President: बैतूल। रेड क्रॉस...

Destruction: जम्मू-कश्मीर: डोडा में बादल फटने से तबाही, 10–15 घर बह गए, 4 लोगों की मौत

Destruction: जयपुर/उदयपुर/लखनऊ/शिमला: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार सुबह कई स्थानों पर...

Proceeding: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

यातायात पुलिस ने ब्रीथ एनाइजर से की जांच बैतूल। आगामी त्यौहारों को...

Angry: मध्यप्रदेश कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर घमासान, राहुल गांधी भी नाराज

Angry: भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस में हाल ही में घोषित हुए 71 जिला...