Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Theft: मंदिर की दानपेटी से चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized

Theft: मंदिर की दानपेटी से चोरी, आरोपी गिरफ्तार

मंदिर की दानपेटी

Theft: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में विजन नगर थाना क्षेत्र के मेघदूत नगर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर रुपए चुराने की कोशिश की, जिसकी पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना

फुटेज में दिखा कि युवक मंदिर के अंदर प्रवेश करता है, पहले भगवान के आगे हाथ जोड़ता है, फिर आसपास देखकर दानपेटी के पास पहुंचता है। वह पहले दानपेटी को तोड़ने की कोशिश करता है और किसी के आने की आहट पर बाहर झांकने जाता है। जब कोई नहीं दिखता तो वह फिर अंदर आता है और दानपेटी में हाथ डालकर मुट्ठीभर रुपये निकालकर जेब में रख लेता है। इसके बाद वह आराम से मंदिर से बाहर निकल जाता है।

आरोपी गिरफ्तार

मंदिर समिति ने घटना की शिकायत विजन नगर पुलिस को दी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान गणेश कालदाते निवासी रामनगर भमोरी के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी को यह अंदाजा नहीं था कि मंदिर के अंदर ऊपर की ओर CCTV कैमरा लगा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा है कि “अब चोर भगवान के घर को भी नहीं छोड़ रहे।” चोरी के बाद से मंदिर में अब लगातार किसी न किसी की मौजूदगी रखी जा रही है। इसके साथ ही आसपास के मंदिरों में भी पुजारी और श्रद्धालु सतर्कता बरत रहे हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...