Sunday , 12 April 2026
Home Uncategorized Thief: सवारी ऑटो से आ रहे चोर
Uncategorized

Thief: सवारी ऑटो से आ रहे चोर

सवारी ऑटो से आ

Thief: बैतूल। कुछ दिनों से सदर क्षेत्र में सवारी ऑटो में बैठकर कुछ महिलाएं खाली जमीनों और अन्य मकानों के सामने पड़े लोहे और कबाड़ को भरकर ले जाने का काम कर रही हैं। दो दिन पहले भी सुबह चार बजे ऑटो से तीन महिलाएं इस क्षेत्र में आई और सदर की शराब दुकान के पास कम्पांड के अंदर पड़े कबाड़ को उठाकर ले गईं। इसी समय एक चौकीदार ने आकर चिल्लाया तो ये महिलाएं उससे उलझने लगी। चोरी और ऊपर से सीना जोरी करती रही।


यह भी जानकारी मिली है कि यही महिलाएं लगभग रोज ही ऑटो से इस क्षेत्र में आ रही है और वागद्रे पेट्रोल पंप के पास निर्माण हो रहे मकानों के आसपास से सेंट्रिक प्लेट को भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाई।
लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसे संदिग्ध ऑटो और चोरी करने वाली महिलाओं पर नजर रखना जरूरी है क्योंकि इसी भी दिन यह चोर बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। चोरी करने से इन्हें मना करने पर तत्काल यह अपने पतियों को भी बुला लेती हैं जो कि आकर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। नागरिकों ने पुलिस ने इन पर अंकुश लगाने की बात कही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...