Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Unique news: दहेज में 100 बिल्लियां, भागा जेब्रा एयरलिफ्ट से लौटा
Uncategorized

Unique news: दहेज में 100 बिल्लियां, भागा जेब्रा एयरलिफ्ट से लौटा

दहेज में 100 बिल्लियां, भागा जेब्रा

ट्रैफिक पुलिस को मिला AC हेलमेट

Unique news:नई दिल्ली। दुनिया में रोज़ाना हजारों खबरें सामने आती हैं, लेकिन कुछ खबरें इतनी अनोखी होती हैं कि उन्हें दोबारा पढ़ने का मन करता है। बीते 24 घंटे में ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब और दिलचस्प घटनाएं दुनिया के अलग-अलग कोनों से सामने आईं।


🐱 वियतनाम में दुल्हन को दहेज में मिलीं 100 सीवेट बिल्लियां, कीमत ₹60 लाख

वियतनाम में 22 साल की एक युवती की शादी इस वक्त सुर्खियों में है, क्योंकि उसके माता-पिता ने उसे दहेज में 100 सीवेट बिल्लियां दीं। इन बिल्लियों की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा दुल्हन को 25 सोने के बिस्किट, 20 हजार डॉलर और 30 करोड़ वियतनामी डोंग भी गिफ्ट में मिले।

सीवेट बिल्लियां क्यों खास हैं?

  • इन्हीं बिल्लियों की पॉटी से बनाई जाती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी ‘कोपी लुवाक’
  • कॉफी प्रोसेसिंग में इनकी पाचन क्रिया बेहद अहम होती है।
  • इनका मांस चीन और वियतनाम में बेहद महंगा और दवाइयों में उपयोगी माना जाता है।

🦓 घर से भागा ज़ेब्रा, हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर वापस लाया गया

दक्षिण अफ्रीका में एक ज़ू से भागा ज़ेब्रा जंगल में 10 दिन तक छिपा रहा। जब स्थानीय लोगों को इसकी झलक दिखी, तो वन विभाग ने हेलिकॉप्टर बुलाकर उसे एयरलिफ्ट किया और सुरक्षित वापस ले आया। सोशल मीडिया पर इस ‘ज़ेब्रा रेस्क्यू मिशन’ की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।


🚨 हिमाचल ट्रैफिक पुलिस को मिला ‘एसी हेलमेट’, गर्मी से राहत

हिमाचल प्रदेश की ट्रैफिक पुलिस को गर्मी में ड्यूटी के दौरान राहत देने के लिए एक विशेष एसी हेलमेट दिया गया है। इसमें बैटरी चालित मिनी-कूलिंग सिस्टम लगा है, जो हेलमेट के अंदर हवा का प्रवाह बनाए रखता है। यह हेलमेट 4 से 6 घंटे तक ठंडक देता है और यह प्रयोगिक तौर पर शिमला में शुरू किया गया है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...