Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Political Review: पर्यवेक्षक की आहट ने बढ़ाई दावेदारों की संख्या
Uncategorized

Political Review: पर्यवेक्षक की आहट ने बढ़ाई दावेदारों की संख्या

पर्यवेक्षक की आहट ने

जिलाध्यक्ष के लिए जाएगा 6 नामों का पैनल

Political Review: बैतूल।भाग-3: पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस में प्रदेश संगठन से लेकर जिला और ब्लाक स्तर तक नए पदाधिकारियों के मनोनयन को लेकर जैसे ही खबरें सार्वजनिक हुई। वैसे ही प्रदेश भर में कांग्रेस के नेताओं में विभिन्न पदों को लेकर दावेदारी बढ़ती जा रही है। जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आयु क्राइटेरिया और अन्य जातिगत समीकरणों को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। लेकिन आयु क्राइटेरिया को लेकर दावेदारों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और घोषित आयु से अधिक उम्र के नेता भी अपने आप को जिलाध्यक्ष के लिए फिट मान रहे हैं। बैतूल जिला भी इससे अछूता नहीं रहा। जिले के कांग्रेस में नए अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को लेकर एक अनार और सौ बीमार की स्थिति दिखाई दे रही है।


ये कहा प्रदेश प्रभारी ने


एआईसीसी ने राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं बाडमेर लोकसभा सीट से पूर्व में सांसद निर्वाचित हुए 55 वर्षीय हरीश चौधरी को मध्यप्रदेश का प्रभारी बनाया है। टीम राहुल गांधी के सदस्य हरीश चौधरी एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव भी रहे हैं। कांग्रेस द्वारा नियुक्त 165 पर्यवेक्षकों की जूूम मीटिंग में हरीश चौधरी ने स्पष्ट कहा था कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष 35 से 45 उम्र के होंगे। उन्होंने यह भी बताया था कि इन पर्यवेक्षकों में से हर जिले में तीन सदस्यीय टीम जिले में जाकर जिला और ब्लाक अध्यक्षों के नामों को तलाशेगी। और जिलाध्यक्ष के लिए 6 नामों का पैनल तैयार होगा और इसमें भी आयु का क्राइटेरिया रखने का प्रयास किया जाएगा। बैतूल के लिए भी पर्यवेक्षकों के आने की तिथि 15 से 16 जून की बताई जा रही है।


जिलाध्यक्ष के लिए पैनल में 6 तरह के होंगे नाम


पर्यवेक्षकों को यह निर्देश दिया गया है कि हर जिले से जिलाध्यक्ष के लिए पैनल में 6 नाम शामिल किए जाएंगे जिनमें एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं महिला के नाम हर हाल में शामिल किए जाएंगे। जानकारी यह भी मिली है कि हर जिले का जातिगत डेटा भी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को दिया गया है। जिलाध्यक्ष के पैनल में भी इसी डेटा के आधार पर भी नाम शामिल किए जा सकते हैं। संगठन ने उसी व्यक्ति को पैनल में रखने का निर्णय लिया है जो व्यक्ति कम से कम पांच साल से पार्टी में काम कर रहा हो। गौरतलब है कि अल्पसंख्यकों में मुस्लिम, ईसाई, जैन, सिक्ख वगैरह भी माने जाते हैं।


पर्यवेक्षकों की टीम के नाम आए सामने


बैतूल जिले के लिए जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्षों के लिए पैनल तैयार करने हेतु कांग्रेस संगठन ने सूची जारी करी है उसके अनुसार पूर्व लोकसभा उम्मीदवार अरूण श्रीवास्तव, केवल सिंह पठानिया, राजकुमार केलु उपाध्याय (महासचिव) एवं अजय दंत्रे (को-इंचार्ज) को शामिल किए गए हैं। राजकुमार केलु पूर्व से ही प्रदेश कांग्रेस की ओर से बैतूल जिला प्रभारी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरूण श्रीवास्तव भोपाल लोकसभा सीट से 2024 में कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए थे। जो भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा से लगभग 5 लाख वोटों से चुनाव हार गए थे। केवल सिंह पठानिया हिमाचल प्रदेश में मंत्री रहे हैं। अजय दंत्रे विदिशा जिले के कांग्रेस नेता हैं। राजकुमार केलु इटारसी के रहने वाले हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विश्वस्थ माने जाते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...