Sunday , 18 January 2026
Home Uncategorized Video news:स्कूली बच्चों के साथ झूमे प्रभारी मंत्री
Uncategorized

Video news:स्कूली बच्चों के साथ झूमे प्रभारी मंत्री

राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया नृत्य

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री और बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने पुलिस ग्राउंड में झंडा वंदन करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ जमकर नृत्य किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में आदिवासी लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य देखकर मंत्री पटेल अपने आप को रोक नहीं पाए और बच्चों के बीच जाकर थिरकने लगे। उनका यह अनोखा अंदाज देखने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री बच्चों के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। बैतूल के पुलिस ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री ने बच्चों के साथ नृत्य कर उनका उत्साह वर्धन किया ।

झंडा वंदन के बाद सलामी,परेड के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा आदिवासी लोक संस्कृति पर नृत्य प्रस्तुति दी गई थी, जिसे देखकर मंत्री ने अपनी खुशी व्यक्त की और बच्चों के साथ नृत्य में शामिल हो गए। जनता और सोशल मीडिया पर लोग मंत्री के इस व्यवहार की सराहना कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Display: मनरेगा बचाव संग्राम: जिला कांग्रेस का उपवास-धरना

तीन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन Display: बैतूल। जिला कांग्रेस...

Digital Desk :मुर्गा लड़ाई से 1.53 करोड़ की जीत, असम में भैंसों की लड़ाई पर भी सवाल

Digital Desk :डिजिटल डेस्क। मकर संक्रांति और माघ बिहू के अवसर पर...

Contaminated water incident: पीड़ितों से मिलने इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों को दी आर्थिक सहायता

राहुल गांधी बोले– ‘गंदा पानी पीने से गई लोगों की जान, स्मार्ट...

Social media: भोपाल IPS मीट में DGP कैलाश मकवाना का अलग अंदाज, ‘गदर’ के गाने पर पत्नी संग थिरके

सांस्कृतिक संध्या में दिखी पुलिस परिवारों की रंगारंग प्रस्तुति, वीडियो सोशल मीडिया...