Saturday , 14 February 2026
Home Uncategorized Video viral: सरकारी स्कूल में महिला टीचर का वीडियो वायरल, बच्चे से पैर दबवाने पर उठे सवाल
Uncategorized

Video viral: सरकारी स्कूल में महिला टीचर का वीडियो वायरल, बच्चे से पैर दबवाने पर उठे सवाल

सरकारी स्कूल में महिला टीचर का वीडियो

Video viral: भोपाल : राजधानी भोपाल के गांधीनगर स्थित शासकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक महिला शिक्षिका का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कक्षा 4 के एक छात्र से पैर दबवाते नजर आ रही हैं। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जबकि वीडियो शनिवार शाम वायरल हुआ।

घटना के समय लंच के बाद स्कूल की ज्यादातर कक्षाओं में पढ़ाई चल रही थी, लेकिन कक्षा 4 में बच्चे जमीन पर बैठे थे और एक छात्र शिक्षिका का पैर दबा रहा था। अन्य शिक्षकों के अनुसार, यह कोई नई बात नहीं है।

महिला शिक्षिका ने सफाई दी कि गेट पर टूटी टाइल्स में पैर फिसलने से चोट लगी थी, जिस पर बच्चे ने प्रेमभाव से मसाज करने की पेशकश की।

स्कूल की हालत चिंताजनक

  • आधा भवन जर्जर, बारिश में पानी टपकता है
  • पंखे खराब, शौचालय उपयोग लायक नहीं
  • गेट जाम, पानी की सुविधा नहीं
  • ऊंची घास और सांप का खतरा, बच्चियां खुले में शौच को मजबूर

यह मामला न सिर्फ शिक्षक की कार्यशैली बल्कि सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

साभार.. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Trouble: बडोरा मंडी में विवाद के बाद ठप हुआ कामकाज, किसानों को हो रही परेशानी

Trouble: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की बडोरा मंडी में बीती...

Alert: उत्तर भारत में मौसम बदलने का अलर्ट: IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की

Alert: डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत में फिलहाल ठंड का प्रकोप कम होने...

Challenge: मटर और मक्का के गिरते दामों से किसान परेशान

महंगाई, बैंक लोन और परिवार पालन बना चुनौती Challenge: आठनेर। मक्का और...

Pipeline burst: जल जीवन मिशन की पाइप लाइन फूटी

सड़क पर लगातार बह रहा पानी, ग्रामीण परेशान Pipeline burst: सावलमेंढ़ा। भैंसदेही...