Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Visa: विदेश तो गए पर आज तक नहीं लौटे 172 लोग
Uncategorized

Visa: विदेश तो गए पर आज तक नहीं लौटे 172 लोग

विदेश तो गए पर

वीजा की मियाद खत्म होने पर परिजनों में चिंता

Visa: भोपाल(ई-न्यूज)। विदेश घूमने की चाहत तो सभी में होती है और इसके लिए खुशी-खुशी तैयारी भी की जाती है लेकिन जब विदेशी धरती पर समस्या उत्पन्न होती है तो कोई सहारा नहीं मिल पाता है। मध्यप्रदेश से भी 172 लोग विदेश तो गए पर आज तक लौटे नहीं है। इनके नहीं लौटने से परिजनों में चिंता व्याप्त हो गई है। वीजा की मियाद खत्म होने के बाद भी इनके नहीं लौटने से परिजन खासे परेशान हो रहे हैं। यह लोग कंबोडिया, थाईलैंड, म्यांमार और वियतनाम गए थे।


साइबर स्वलेवरी में फंसने का संदेश


मध्यप्रदेश के लोगों के वापस नहीं लौटने पर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह लोग ‘साइबर स्लेवरी’ में फंस गए होंगे। यानी इन्हें बंधक बनाकर इनसे साइबर अपराध कराए जा रहे हैं। पुलिस अब इन सभी लोगों की डिटेल निकालने के लिए इनके पते पर डोर टू डोर संपर्क करेगी। इन लोगों से परिवार के जरिए संपर्क साधकर इन्हें दोबारा भारत लाने के प्रयास किए जाएंगे। गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय का मानना है कि इन व्यक्तियों को बंधक बनाकर साइबर फ्रॉड करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार को चिट्ठी भी लिखी है कि इन लोगों के पते पर वेरिफिकेशन कराया जाए। पुलिस अफसरों का यह भी कहना है कि इन लोगों को धमकी दी गई है और इन्हें अपने परिवारों से झूठ बोलने पर मजबूर किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...