Tuesday , 2 December 2025
Home Uncategorized Visit: शारदीय नवरात्रि में आस्था का सैलाब: मध्यप्रदेश के चार अद्भुत देवी धामों के दर्शन
Uncategorized

Visit: शारदीय नवरात्रि में आस्था का सैलाब: मध्यप्रदेश के चार अद्भुत देवी धामों के दर्शन

शारदीय नवरात्रि में आस्था का सैलाब:

Visit: भोपाल। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के शक्तिपीठों और देवी धामों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। प्रदेश के कई प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर न सिर्फ आस्था के केंद्र हैं, बल्कि उनकी मान्यताओं और परंपराओं के कारण भी प्रसिद्ध हैं। आइए जानते हैं ऐसे चार अद्भुत देवी मंदिरों के बारे में—


🔱 बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा (आगर-मालवा)

  • लखुंदर नदी किनारे स्थित यह मंदिर तंत्र साधना का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है।
  • मान्यता है कि यहीं से महाभारत काल में पांडवों को विजयश्री का वरदान मिला था।
  • यहां माता तीन रूपों में विराजित हैं—दाएं महालक्ष्मी, बाएं सरस्वती और बीच में बगलामुखी।
  • गर्भगृह में करोड़ों रुपए की स्वर्ण-रजत आभा और सामने 80 फीट ऊंची दीपमाला इसकी भव्यता बढ़ाती है।

🩸 भूखी माता मंदिर, उज्जैन

  • शिप्रा नदी किनारे स्थित इस मंदिर में प्राचीन समय में प्रतिदिन नरबलि दी जाती थी।
  • माता रक्तपान करती थीं, इसी कारण उन्हें भूखी माता कहा जाता है।
  • आज भी यहां मदिरा और पशु बलि की परंपरा है। श्रद्धालु स्वयं मदिरा और बकरा/मुर्गा चढ़ाते हैं।
  • यहां भूखी माता और धूमावती माता एक साथ विराजित हैं, जिन्हें बहनें भी माना जाता है।

🙏 बीस भुजा देवी मंदिर, गुना

  • बजरंगगढ़ की पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर करीब 5,500 साल पुराना बताया जाता है।
  • मान्यता है कि यहां कर्ण ने 9 साल तक तपस्या की थी।
  • देवी की 20 भुजाओं वाली प्रतिमा हर किसी के लिए अद्भुत है, जिसे गिनना आसान नहीं।
  • पुजारी मानते हैं कि मां अपने प्रिय भक्तों को ही बीस हाथों के साथ दर्शन देती हैं।

✨ कंकाली देवी मंदिर, भोपाल

  • रायसेन रोड स्थित गुदावल गांव का यह शक्तिपीठ लगभग 300 साल पुराना है।
  • यहां की अनोखी प्रतिमा का सिर हमेशा 45 डिग्री झुका रहता है, लेकिन नवरात्रि में विशेष हवन के समय यह कुछ क्षणों के लिए सीधा हो जाता है।
  • भक्त मानते हैं कि इस अद्भुत चमत्कार के दर्शन करने वाले की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
  • खुदाई के दौरान मिली मूर्ति ने नरकंकालों की माला पहन रखी थी, इसलिए इसे कंकाली देवी कहा गया।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Commotion: मध्य प्रदेश विधानसभा में हड़कंप: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना सत्र के दौरान बेहोश

कुछ देर के लिए कार्यवाही स्थगित Commotion:भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन...

Digital Arrest: दिल्ली अटैक के आतंकवादियो को फंडिंग के नाम पर किया डिजिटल अरेस्ट

डब्ल्यूसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी को तीन दिन रखा होटल में रखा कैद...

Agitation: मध्य प्रदेश समेत देशभर में AILRSA का शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू

लंबे ड्यूटी आवर्स, मानसिक दबाव और वेतनमान को लेकर नाराज़गी Agitation: बैतूल/नई...

Dead body: सेंट्रल स्कूल के पास मिला युवक का शव

गोधनी निवासी चंद्रशेखर दांते की मौत के कारण स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट...