Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Water crisis: बेहड़ाढाना- तोगाढाना में गहराया पेयजल संकट
Uncategorized

Water crisis: बेहड़ाढाना- तोगाढाना में गहराया पेयजल संकट

बेहड़ाढाना- तोगाढाना में गहराया पेयजल

Water crisis: खेड़ीसांवलीगढ़/मनोहर अग्रवाल। विकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत चुनालोमा के तोगाढाना और बेहडा ढाना गांव में पीने के पानी के लिए इस भीषण गर्मी में हाहाकार मचा हुआ है। ग्राम के जनपद सदस्य गोदाम परते ने बताया की तोगाढाना में बोर खनन कर दिया गया है। बोर में पर्याप्त पानी भी है लेकिन नल जल योजना की पाइप लाइन जोड़ी नहीं गई जिससे गांव से दूर बोर से पानी लाना पड़ रह है। वही बेहडाढाना में भी हालत खराब है लोग तोगाढाना से ही बैलगाडिय़ों से पानी ढुलाई कर रहे है तो कोई अपनी बाइक पर केन बांधकर पानी भर रहे है। इस विषय में पीएचई विभाग से जानकारी लेने पर बताया गया कि उन्हें जानकारी है सचिव के द्वारा पाइप लाइन के लिए नाली खुदाई कर तोगाढाना के बोर से ही पाइप बिछाकर बेहड़ाढाना को भी अतिशीघ्र पीने का पानी मुहैया कराया जाएगा। वहीं दोनों ढानों में पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Death: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

जहर सेवन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी Death: बैतूल। जिले के...

Lab: देश की हाई-सिक्योरिटी लैब का बनेगा राष्ट्रीय नेटवर्क

निहसाद भोपाल की पहल से बीएसएल-3 और बीएसएल-4 प्रयोगशालाएं होंगी आपस में...

Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

Alert: नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में जारी कड़ाके की...

Maha Shivaratri: 19 साल बाद बन रहा दुर्लभ ग्रह योग, 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Maha Shivaratri: भोपाल। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की...