Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Water Yoga: काशीतालाब के जल में की योग साधना
Uncategorized

Water Yoga: काशीतालाब के जल में की योग साधना

काशीतालाब के जल में की

जल योग साधना देखने उमड़ी लोगों की भीड़

Water Yoga: बैतूल। काशी तालाब में जल योग साधना करते हुए पं. रामसखा पांडे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री पांडे ने नगरपालिका से बकायदा आवेदन देकर अनुमति भी मांगी थी। इसके बाद उन्होंने जल योग साधना की।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 11 बजे स्थानीय काशी तालाब में विशेष धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए रामसखा पांडे ने अनुमति मांगी थी। रामसखा पांडे ने बताया कि वे अपनी स्वयं की पूरी जिम्मेदारी पर जल पर योग साधना एवं जल समाधि का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जल पर बैठकर पूजा-अर्चना व अन्य धार्मिक कार्य किए। उन्होंने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यह उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर किया गया है।

श्री पांडे ने काशी तालाब में लगभग 2 घंटे तक के लिए जल योग साधना की। इस दौरान एसडीईआरएफ के जवान तैनात किए गए थे जो कि नाव से तालाब में निगरानी कर रहे थे। इस दौरान प्रभारी सुनीता पंद्रे ने बताया कि जल समाधि योग के दौरान कोई अनहोनी ना हो इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...