Monday , 9 March 2026
Home Uncategorized Weather Update: 4 दिन भारी बारिश का दौर जारी रहेगा
Uncategorized

Weather Update: 4 दिन भारी बारिश का दौर जारी रहेगा

4 दिन भारी बारिश का

Weather Update:भोपाल: मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम  एक्टिव होने से लगातार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से प्रदेश के नदी नाले उफान पर है। कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को 28 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट है। अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शनिवार को मंडला और डिंडौरी में स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। अगले 24 घंटे में इन जिलों में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बाकी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।


शुक्रवार को 27 से अधिक जिलों में बारिश हुई। जबलपुर में 72 मिमी यानी, करीब 3 इंच पानी गिर गया। नरसिंहपुर में 2.6 इंच, सागर में डेढ़ इंच, छतरपुर के नौगांव में सवा इंच, मंडला-दमोह में 1 इंच, दतिया-श्योपुर में पौन इंच, बालाघाट-रीवा में आधा इंच बारिश हुई। वहीं, भोपाल, बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, छतरपुर के खजुराहो, टीकमगढ़, सिवनी, सतना, सीधी, उमरिया, शाजापुर, देवास, सीहोर, आगर-मालवा, विदिशा, मऊगंज, कटनी समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। रात के समय भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।


मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक ने बताया कि एक मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर से मप्र के दतिया, सीधी से होती हुई आसनसोल, कोलकाता होते हुए जा रही है। वहीं, एक भी प्रदेश से गुजर रही है। इसके अलावा प्रदेश में ही एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। इन तीनों सिस्टम की वजह से अति भारी या भारी बारिश का दौर चल रहा है। अगले चार दिन 8 जुलाई तक प्रदेश के आधे हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से में सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...