World Mosquito Day: डिजिटल डेस्क। हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day) मनाया जाता है। यह दिन ब्रिटिश डॉक्टर सर रोनाल्ड रॉस की ऐतिहासिक खोज को समर्पित है।
सर रोनाल्ड रॉस की खोज
1897 में रोनाल्ड रॉस ने यह साबित किया कि मादा एनोफिलाइन मच्छर (Female Anopheline Mosquito) इंसानों में मलेरिया फैलाती है। उनकी इस खोज ने चिकित्सा विज्ञान में नई दिशा दी और दुनिया को मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी की जड़ों को समझने में मदद मिली।
क्यों मनाया जाता है विश्व मच्छर दिवस?
इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। मच्छर केवल एक छोटा सा कीड़ा नहीं, बल्कि सैकड़ों बीमारियों का वाहक है।
- मलेरिया
- डेंगू
- चिकनगुनिया
- ज़ीका वायरस
- यलो फीवर
इन बीमारियों से हर साल लाखों लोगों की जान जाती है।
जागरूकता ही बचाव
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और विभिन्न स्वास्थ्य एजेंसियां इस दिन पर मच्छरों से बचाव के उपायों पर जोर देती हैं—
- घर के आसपास पानी जमा न होने देना
- मच्छरदानी और रिपेलेंट का उपयोग
- स्वच्छता और जागरूकता बनाए रखना
- साभार…
Leave a comment