Tuesday , 3 February 2026
Home बैतूल आस पास Betul Crime – जमानत पर छूटते ही चोर ने दिया 3 चोरी को अंजाम 
बैतूल आस पास

Betul Crime – जमानत पर छूटते ही चोर ने दिया 3 चोरी को अंजाम 

Betul Crimeशाहपुर क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम रायपुर निवासी राजकुमार धुर्वे एक आदतन चोर है, जो जेल से छूटते ही दोबारा चोरी करता है। उसे एक माह पूर्व ही थाना शाहपुर की पुलिस ने अन्य चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया था।

राजकुमार को 15 फरवरी को जमानत मिलते ही उसने भौंरा से एक पल्सर मोटर साईकिल एवं पतौवापुरा से ड्रीम युगा मोटर साईकिल व बरतबपुर से एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस टीम ने राजकुमार की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी थी। कल पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने तीनों चोरियां करना कबूल किया है।

इसके साथ ही चोरी की बाईक भी बरामद करवाई है। पुलिस ने राजकुमार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस  कार्यवाही में थाना प्रभारी एसआई इरफान कुरैशी, हवलदार इश्तियाक अली, शिवलाल कलमे, आरक्षक प्रवेश, शिवेंद्र, जतिराम, विनय, कुंवरलाल की विशेष भूमिका रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...