Thursday , 14 May 2026
Home Uncategorized 1st place: सर्वाधिक प्रकृति परीक्षण में ओम आयुर्वेदिक को मिला पहला स्थान
Uncategorized

1st place: सर्वाधिक प्रकृति परीक्षण में ओम आयुर्वेदिक को मिला पहला स्थान

सर्वाधिक प्रकृति परीक्षण में ओम

1st place: बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 वें आयुर्वेदिक दिवस के अवसर पर देश का प्रकृति परीक्षण अभियान शुरू किया था जिसमें देश में संचालित लगभग 650 आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों एवं आयुर्वेद चिकित्सकों को वालेंटियर नियुक्त किया गया था। देश के प्रकृति परीक्षण अभियान के समापन के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा गत दिवस मुम्बई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव शामिल हुए।
इस देश के प्रकृति परीक्षण अभियान में बैतूल के ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज को कई श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

ओम आयुर्वेदिक कालेज के प्राचार्य डॉ. वीके शाह ने बताया कि जिले के लगभग 87 हजार नागरिकों का कॉलेज द्वारा प्रकृति परीक्षण करवाया गया। ओम आयुर्वेदिक कालेज को स्ट्राइक रेट के अनुसार देश में सबसे ज्यादा प्रकृति परीक्षण करने में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। मुम्बई में आयोजित इस कार्यक्रम में ओम आयुर्वेदिक कालेज के डायरेक्टर डॉ. संदीप पाल एवं प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र शाह को ट्राफी एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...