Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Amendment Bill: बहुचर्चित वक्फ संशोधन बिल कल होगा लोकसभा में पेश
Uncategorized

Amendment Bill: बहुचर्चित वक्फ संशोधन बिल कल होगा लोकसभा में पेश

बहुचर्चित वक्फ संशोधन बिल कल

Amendment Bill: नई दिल्ली(ई-न्यूज)। लंबे समय से चर्चित वक्फ संशोधन बिल को लेकर अब तारीख सामने आ गई है। पहले केंद्र की केबीनेट ने इस बिल को स्वीकृत किया अब उसके बाद कल वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12 बजे लोकसभा में पेश होगा। स्पीकर ओम बिरला ने इस पर 8 घंटे चर्चा का समय निर्धारित किया है। इसके बाद बिल लोकसभा में आवश्यकता पडऩे पर मतदान किया जा सकता है ताकि समर्थन और विरोध की स्थिति स्पष्ट हो सके। गौरतलब है कि पूर्व में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सांसद की एक कमेटी बनी थी। जिसमें देश भर से लोगों से राय भी मांगी गई थी और सांसदों की कमेटी की रिपोर्ट केंद्र की केबीनेट में रखी गई थी। इसके बाद अब लोकसभा में रखा जा रहा है।
बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने जब इस बात की जानकारी दी तब विपक्ष ने कहा कि चर्चा 12 घंटे होनी चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बिल पर चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि हम बिल का विरोध करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ में सुधार समय की मांग है। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...