Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Alcoholism: शराबबंदी सामाजिक सुधार का एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Uncategorized

Alcoholism: शराबबंदी सामाजिक सुधार का एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

शराबबंदी सामाजिक सुधार का एक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया माँ पीताम्बरा के दरबार में दर्शन

Alcoholism:भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दतिया में माँ पीताम्बरा माई के दरबार में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में लागू शराबबंदी को भारतीय संस्कृति और समाज के हित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय बताया।

“वसुधैव कुटुंबकम” के आदर्श पर आधारित सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति “वसुधैव कुटुंबकम” के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें समस्त विश्व को एक परिवार के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर व्यक्ति के हित और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी का उद्देश्य सिर्फ प्रतिबंध नहीं, बल्कि परिवारों की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरों की पवित्रता और सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने के लिए प्रदेश के 19 देव स्थलों पर शराबबंदी लागू की गई है।

धार्मिक स्थलों का होगा समग्र विकास

मुख्यमंत्री ने बताया कि दतिया सहित सभी धार्मिक नगरों को “देवी लोक” के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम वनपथ गमन मार्ग के अंतर्गत भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों और भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थलियों को भी तीर्थ के रूप में विकसित करने का प्रावधान बजट में किया गया है।

किसानों और अर्थव्यवस्था पर विशेष फोकस

राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिले, इसके लिए सरकार द्वारा ₹2600 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जा रही है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की सौगातों जैसे केन-बेतवा लिंक, चंबल-काली सिंध-पार्वती नदी जोड़ो परियोजना और ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

सामाजिक सुधार की दिशा में प्रेरक संदेश

मुख्यमंत्री ने जनता से अनावश्यक खर्चों से बचने की अपील करते हुए कहा कि विवाह या मृत्यु भोज जैसे आयोजनों में फिजूलखर्ची के बजाय बच्चों की शिक्षा और भविष्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों को पक्के मकान, भोजन और जीवन की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाएं

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री के शराबबंदी निर्णय को परिवारों के कल्याण के लिए उठाया गया साहसिक कदम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से प्रदेश में नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने दतिया में शराबबंदी लागू करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय दतिया के सम्मान और संस्कृति की रक्षा के लिए ऐतिहासिक है, और इसके लिए प्रदेशवासी मुख्यमंत्री के आभारी हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...