Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Big relief: IAS अफसरों को बड़ी राहत: मध्यप्रदेश सरकार ने DA बढ़ाकर 55% किया, आदेश जारी
Uncategorized

Big relief: IAS अफसरों को बड़ी राहत: मध्यप्रदेश सरकार ने DA बढ़ाकर 55% किया, आदेश जारी

अफसरों को बड़ी राहत: मध्यप्रदेश

Big relief: भोपाल | मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के IAS अधिकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि का ऐलान किया है। नए आदेश के अनुसार, अब अधिकारियों को मूल वेतन पर 55% की दर से DA मिलेगा। वर्तमान में यह दर 53% थी। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा और नकद रूप में भुगतान किया जाएगा। मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।


🔹 आदेश की मुख्य बातें:

  • नई दरें: DA की दर 53% से बढ़ाकर 55% की गई।
  • प्रभावी तिथि: 1 जनवरी 2025 से लागू।
  • एरियर भुगतान: मार्च 2025 के वेतन भुगतान के बाद किया जाएगा।
  • केंद्र के अनुरूप: भारत सरकार, वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) के 2 अप्रैल 2025 के ज्ञापन के अनुसार नियमन।
  • ‘मूल वेतन’ की परिभाषा: केवल 7वें वेतन आयोग की पे मैट्रिक्स में निर्धारित वेतन को ही माना जाएगा। इसमें विशेष या व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं होगा।
  • वसूली का प्रावधान: यदि अधिक भुगतान पाया गया, तो संबंधित अधिकारी से राशि की वसूली की जाएगी।
  • राउंडिंग नियम: 50 पैसे या अधिक के अंश को अगले रुपये में पूर्ण किया जाएगा, अन्यथा छोड़ दिया जाएगा।

प्रशासनिक हलकों में उत्साह

इस फैसले से प्रदेश में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और महंगाई के प्रभाव को कुछ हद तक संतुलित किया जा सकेगा। राज्य प्रशासन में इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...

Rising Stress: मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव: ईरान की रणनीति और वैश्विक असर

भारी नुकसान के बावजूद संघर्ष लंबा खींचने की कोशिश, ‘अस्तित्व बचाने’ पर...

Grand Confluence: आस्था का महासंगम: सलकनपुर में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

चैत्र नवरात्रि पर मां विजयासन धाम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की...