Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Strike: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल
Uncategorized

Strike: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने समाप्त

उपमुख्यमंत्री से चर्चा के बाद लिया निर्णय

Strike:भोपाल | मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। यह निर्णय सोमवार देर रात उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया।

स्वास्थ्य कर्मचारी 22 अप्रैल से हड़ताल पर थे, जिसके चलते प्रदेश भर में आयुष्मान योजना, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ाबैतूल जिले में कर्मचारी कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास धरने पर बैठे थे और 28 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू कर दी थी। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। अप्रेजल, स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ, समकक्षता निर्धारण, ग्रेज्युटी और अर्जित एवं मेडिकल अवकाश जैसी मांगों पर जल्द कार्यवाही के लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी।

बैठक में NHM संचालक डॉ. सलोनी सिडाना, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। हड़ताल समाप्त करने का पत्र उपमुख्यमंत्री को सौंप दिया गया। संघ के पदाधिकारी डॉ. गोविंद साहू और दीपक झरिया ने जानकारी दी कि सरकार से हुई बातचीत में कुछ मांगों पर त्वरित निर्णय और शेष के लिए समिति द्वारा प्रक्रिया चलाने का आश्वासन मिला है।

प्रभावित सेवाएं अब सामान्य होने की उम्मीद

हड़ताल समाप्त होने के साथ ही प्रदेश भर में प्रभावित स्वास्थ्य सेवाएं जैसे आयुष्मान कार्ड वितरण, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम और प्राथमिक इलाज की सुविधाएं अब जल्द सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...