Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Case registered: सब्जी विक्रेता के सिर पर बंदूक तानने वाले कांग्रेस नेता पर केस दर्ज
Uncategorized

Case registered: सब्जी विक्रेता के सिर पर बंदूक तानने वाले कांग्रेस नेता पर केस दर्ज

सब्जी विक्रेता के सिर पर बंदूक तानने

Case registered: डिंडौरी। डिंडौरी जिले के समनापुर सब्जी मंडी में बुधवार शाम एक गंभीर घटना घटी, जब कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष और ग्राम पंचायत समनापुर के पंच बलराम चौकसे ने सब्जी विक्रेता वेद सिंह ठाकुर के सिर पर बंदूक तान दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे बाजार में दहशत का माहौल बन गया है।

पीड़ित वेद सिंह ठाकुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर समनापुर पुलिस ने बलराम चौकसे के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि बलराम चौकसे सब्जी खरीदने आए थे, और जब विक्रेता ने उनसे पैसे मांगे, तो उन्होंने गाली-गलौज की और बंदूक निकालकर धमकाया। स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि बलराम चौकसे पहले भी सब्जी विक्रेताओं से अवैध वसूली करते रहे हैं।

इस घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के स्थानीय नेता इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और स्थानीय व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...