Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Tricolor Yatra: जोश और देशभक्ति के साथ निकली तिरंगा यात्रा
Uncategorized

Tricolor Yatra: जोश और देशभक्ति के साथ निकली तिरंगा यात्रा

जोश और देशभक्ति के

यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा का किया स्वागत

Tricolor Yatra: बैतूल। शनिवार को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रप्रेम और उत्साह से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत न्यू बैतूल ग्राउंड से की गई, जहां देशभक्ति की भावना से लबरेज जनसैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, सुधाकर पवार, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, पूर्व भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, श्रीराम मंदिर एकीकृत ट्रस्ट के सचिव नवनीत गर्ग, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन सहित जनप्रतिनिधि, आमजन, स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठन के सदस्य, युवा एवं महिलाएं भी बड़ी संख्या में भागीदार बने।
यह यात्रा न्यू बैतूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दिलबहार चौक गंज पर समापन हुई। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति गीतों से वातावरण को भावविभोर कर दिया। तिरंगा यात्रा न केवल एकता और अखंडता का प्रतीक बनी, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने वाली साबित हुई। यह आयोजन राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण का जीवंत उदाहरण रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...