Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Death: खेलते समय पानी में डूबने से बच्चे की मौत
Uncategorized

Death: खेलते समय पानी में डूबने से बच्चे की मौत

खेलते समय पानी में

Death: बैतूल। खेलते-खेलते गहरे पानी में डूबने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में मातम फैल गई है। घटना कल शाम को घटित हुई थी। मृतक बालक कक्षा 5 वीं का छात्र था। उसकी पहचान अभिजीत नवड़े के रूप में हुई है।


नदी में नहाते समय डूबा


अभिजीत अपने पिता भीमराव नवड़े के साथ खेत गया था। खेत के पास बह रही नदी में खेलते समय वो डूब गया। उस वक्त उसके पिता खेत में खाद डालने में व्यस्त थे। एक घंटे बाद जब उन्होंने बेटे को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद अभिजीत का शव मिला। मंगलवार सुबह बैतूल जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बैतूल बाजार टीआई के निर्देशन में जांच चल रही है। जांच अधिकारी माखन पाल के अनुसार प्राथमिक जांच में ये हादसा लग रहा है। अभिजीत घर में दूसरे नंबर का था। उसका एक भाई और एक बहन भी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...