Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Betul news: जिला अस्पताल में आए दो नए शव वाहन
Uncategorized

Betul news: जिला अस्पताल में आए दो नए शव वाहन

जिला अस्पताल में

108 एम्बुलेंस की तरह नि:शुल्क चलेेगे वाहन

Betul news: बैतूल। शव ले जाने के लिए सरकार ने कई जिलों में शव वाहन भेजे हैं। बैतूल जिले को भी दो वाहन मिले हैं, आज इन वाहनों को अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। अब इन वाहनों के आने से शव को ले जाने वालों को सुविधा हो जाएगी। क्योंकि इस समय बैतूल में एक ही शव वाहन होने के कारण कई बार दूसरे शव को ले जाने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता था। आज जिला अस्पताल में विशेष अतिथि के रूप में एडीएम राजीव रंजन श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि डॉ. अशोक बारंगा, सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े ने इन दोनों शव वाहन को हरी झंडी दिखाई।


सीएमएचओ डॉ. हुरमाड़े ने बताया कि राज्य सरकार ने 37 जिलों में दो-दो शव वाहन भेजे हैं, बैतूल के लिए भी दो शव वाहन मिले हैं। 19 जिले जहां मेडिकल कालेज हैं वहां पर 4-4 शव वाहन भेजे गए हैं। डॉ. हुरमाड़े ने बताया कि अभी वर्तमान में ये वाहन जिला अस्पताल में रहेंगे। उन्होंने बताया कि शव वाहन की नि:शुल्क सेवा रहेगी। 108 जय अम्बे संस्थान के द्वारा इन्हें संचालित किया जाएगा। आस पास के लिए दूर दराज भी शव ले जाने में इन शव वाहन का उपयोग किया जा सकेगा और यह नि:शुल्क रहेगा। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, जिला रक्त कोष अधिकारी डॉ. अंकिता सीते, रेड क्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अरूण जयसिंगपुरे सहित जिला अस्पताल का स्टाफ मौजूद था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...