Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Historic decision: मध्य प्रदेश में पंचायत का ऐतिहासिक फैसला: शराब बेचने पर ₹11,000 और पीने पर ₹5,100 का जुर्माना
Uncategorized

Historic decision: मध्य प्रदेश में पंचायत का ऐतिहासिक फैसला: शराब बेचने पर ₹11,000 और पीने पर ₹5,100 का जुर्माना

मध्य प्रदेश में पंचायत का ऐतिहासिक

Historic decision: भगवां। मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायत हरदौल पट्टी ने नशामुक्ति की दिशा में बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। शनिवार को आयोजित पंचायत की जनसभा में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया। अब गांव में शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पंचायत ने इस निर्णय को प्रभावी बनाने के लिए कड़े नियम और जुर्माने भी तय किए हैं। तय प्रावधानों के अनुसार—

  • यदि कोई व्यक्ति शराब बेचते या बनाते हुए पकड़ा गया, तो उस पर ₹11,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • वहीं शराब पीते हुए पकड़े जाने पर व्यक्ति को ₹5,100 रुपये का जुर्माना देना होगा।

गांव के लोगों का कहना है कि इस निर्णय से सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक वातावरण बेहतर होगा। ग्रामीणों ने नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यह कदम गांव को नशामुक्त और अनुशासित समाज की ओर ले जाएगा

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...