Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Massive fire: अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप
Uncategorized

Massive fire: अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर में भीषण आग

समय रहते आग पर काबू, बड़ा हादसा टला; रहवासी बोले– प्रशासन करे सख्त कार्रवाई

Massive fire: भोपाल। अशोका गार्डन के सम्राट कॉलोनी इलाके में शनिवार रात एक अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के समय दुकान के अंदर कई भरे और खाली गैस सिलेंडर रखे हुए थे। इनमें से एक सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना रात करीब 8 बजे की है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गोविंदपुरा और पुल बोगदा फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यदि आग कुछ देर और भड़कती, तो आसपास के घरों और दुकानों को भारी नुकसान हो सकता था।

रहवासियों ने बताया कि यह रिफिलिंग सेंटर कपड़ों की दुकान की आड़ में अवैध रूप से चल रहा था। सुबह से देर रात तक यहां गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जाती थी। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास की दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया था, लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों ने मंत्री विश्वास सारंग से मांग की है कि इस अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर को तुरंत बंद कर संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए। रहवासियों का कहना है कि ऐसे खतरनाक कारोबार आवासीय इलाकों में सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं, जिन पर सख्त निगरानी जरूरी है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...