Thursday , 1 January 2026
Home Uncategorized Bitter cold: मध्य प्रदेश में बढ़ी कड़ाके की ठंड, पचमढ़ी सबसे ठंडा, 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
Uncategorized

Bitter cold: मध्य प्रदेश में बढ़ी कड़ाके की ठंड, पचमढ़ी सबसे ठंडा, 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश में बढ़ी कड़ाके की ठंड

Bitter cold:भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्यभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन प्रदेश में पारा 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा है।

25 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे

पचमढ़ी के अलावा

  • राजगढ़ में 5 डिग्री
  • रीवा में 5.4 डिग्री
  • शाजापुर के गिरवर में 5.5 डिग्री
  • शहडोल के कल्याणपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के करीब 25 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी जिले में शीतलहर की स्थिति नहीं बनी है।

बड़े शहरों में भी बढ़ी ठिठुरन

राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, इंदौर में 7.5 डिग्री, ग्वालियर और दतिया में 7 डिग्री, खजुराहो में 7 डिग्री, उज्जैन में 8.6 डिग्री और जबलपुर में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शिवपुरी में पारा 6 डिग्री, नौगांव में 6.4 डिग्री और उमरिया में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोहरे का असर तेज, दृश्यता घटी

ठंड के साथ-साथ प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे का असर भी तेज हो गया है। शुक्रवार सुबह ग्वालियर, रीवा और सागर-जबलपुर संभाग के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कई जगहों पर दिन में भी वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।
छतरपुर में घना कोहरा रहा, जबकि दतिया और मंडला में हल्का कोहरा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज और छतरपुर जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

27 दिसंबर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर अगले 2 से 3 दिनों में मध्य प्रदेश में दिखाई देगा। अनुमान है कि नए साल की शुरुआत के साथ प्रदेश में तापमान में एक बार फिर तेज गिरावट हो सकती है और ठंड और बढ़ेगी।
हालांकि राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम सामान्यतः साफ बना रहेगा, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रहेगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Harsh words: भाजपा के दिग्गज मंत्री के बिगड़े बोल

मीडियाकर्मी से मंत्री द्वारा की अभद्रता पर भाजपा की कार्यवाही का इंतजार...

Betulwani Exposed: कब होगी बैतूल पर नजरें इनायत रेलवे मंत्रालय की?

प्रदेश के अन्य जिलों में ट्रेनों के स्टापेज पर हो रहे आदेश...

Sign: प्रधानमंत्री मोदी की कलाई पर बंधा काला धागा: आस्था, साधना और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक

Sign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

Housefull: नए साल पर कान्हा टाइगर रिजर्व में सैलानियों की रिकॉर्ड भीड़

4 जनवरी तक जंगल सफारी हाउसफुल Housefull: मंडला। नए साल और शीतकालीन...