Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Cold: नर्मदापुरम में कड़ाके की ठंड, पचमढ़ी में ओस की चादर, 2 जनवरी से फिर बढ़ेगी सर्दी
Uncategorized

Cold: नर्मदापुरम में कड़ाके की ठंड, पचमढ़ी में ओस की चादर, 2 जनवरी से फिर बढ़ेगी सर्दी

नर्मदापुरम में कड़ाके की ठंड, पचमढ़ी में

Cold: नर्मदापुरम जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में सुबह के समय घास और पेड़ों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जमी नजर आ रही हैं। बीते 24 घंटे में पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे रात का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद पचमढ़ी पर्यटकों से गुलजार है और सतपुड़ा की वादियों में घूमने का उत्साह देखते ही बन रहा है।

जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में रात का तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। सोमवार को दिन का तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ठंडी हवाओं का असर दिन में कम रहा, जिससे धूप की गर्माहट महसूस की गई।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम में उतार-चढ़ाव
मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है और बादल छा सकते हैं। अगले एक-दो दिन तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके प्रभाव के खत्म होते ही 2 जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर शुरू होने की संभावना है। जनवरी माह में कड़ाके की सर्दी रहने का अनुमान जताया गया है।

रबी फसलों के लिए अनुकूल मौसम
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा ठंड और ओस रबी की फसलों के लिए फायदेमंद है। विशेष रूप से गेहूं और चने की फसल को इस मौसम से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...