Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Rescue operation: मिट्टी की खदान धंसी, दो बच्चियों समेत तीन की मौत
Uncategorized

Rescue operation: मिट्टी की खदान धंसी, दो बच्चियों समेत तीन की मौत

मिट्टी की खदान धंसी, दो बच्चियों समेत

छुही खदान हादसे में दो महिलाएं घायल, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Rescue operation: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी की खदान धंसने से दो बच्चियों और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।


मिट्टी निकालते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रविवार को कुछ ग्रामीण सिंगरौली जिले की छुही खदान से मिट्टी निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक खदान की मिट्टी धंस गई और वहां मौजूद लोग उसके नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के अन्य लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


रेस्क्यू कर महिलाओं को निकाला गया बाहर

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खदान में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


मृतक और घायल महिलाओं की पहचान

देवसर एसडीओपी गायत्री शर्मा के अनुसार, इस हादसे में

  • 10 साल की प्रीति सिंह,
  • 16 साल की बसंती,
  • और 50 साल की फूलमती यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं,

  • 50 साल की कौसल्या सिंह
  • और 45 साल की सकमुनि सिंह घायल हो गई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...

Health: चैत्र नवरात्रि में रखें सेहत और साधना का संतुलन: क्या खाएं, क्या नहीं

उपवास के दौरान सही आहार से शरीर का डिटॉक्स और ऊर्जा दोनों...

Inauguration: गुड़ी पड़वा 2026: हिंदू नववर्ष का शुभारंभ आज, बन रहे कई शुभ योग

चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत, घर-घर में सजेंगी गुड़ी और तोरण Inauguration:...