Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत
Uncategorized

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

हार्टअटैक से आरआई के

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर वार्ड में 26 वर्षीय दीपांक सिरसाम की मौत हो गई। वह नजूल विभाग में पदस्थ आरआई सुखराम सिरसाम के बड़े बेटे थे। परिजन उन्हें राठी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपांक शुक्रवार को भोपाल गए थे, जहां उन्होंने एक प्रतियोगी परीक्षा का इंटरव्यू दिया था। रात को वह कार से घर लौटे थे।


रास्ते में कार में गड़बड़ी आने पर वह एक बाइक सवार के साथ घर पहुंचा। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी में बताया कि उन्होंने मां से घबराहट की शिकायत की जिस पर मां ने उन्हें नींबू पानी पिलाया था। घबराहट बढऩे पर परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
डॉ. नूतन राठी ने बताया कि युवक को घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक तौर पर यह मामला कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) का लग रहा है। अस्पताल पुलिस चौकी के सूत्रों के अनुसार, युवक के पेट में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण हार्ट अटैक होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का वास्तविक कारण अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...