Saturday , 11 April 2026
Home Uncategorized Impact of the news: संभागीय कार्यालय की मोबाइल लैब से होगी सड़क की जांच
Uncategorized

Impact of the news: संभागीय कार्यालय की मोबाइल लैब से होगी सड़क की जांच

संभागीय कार्यालय की मोबाइल लैब से

बैतूलबाजार में विधायक निधि की सीसी रोड का सेम्पल हुआ था फेल

Impact of the news: बैतूल। नगर परिषद बैतूलबाजार के सुभाष वार्ड में विधायक निधि से बनाई गई सीसी रोड का कोर कटिंग सेम्पल फेल होने की खबर बैतूलवाणी ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिसके बाद प्रशासनिक गलियारों में हडक़म्प मच गया है क्योंकि मामला बैतूल विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल से जुड़ा हुआ है। खबर का असर यह हुआ कि अब इस मामले में कल गुरुवार को नगरीय निकाय की संभागीय कार्यालय की मोबाइल लैब से सडक़ की जांच की जाएगी।


भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई सड़क


बैतूल बाजार नगर परिषद में अध्यक्ष के सुभाष वार्ड में 10 लाख रुपये से अधिक की सीसी रोड का निर्माण अब पूरे जिले में नजीर बन गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जनता की सुविधा के लिए अपनी निधि से 10 लाख रुपये की राशि दी थी। बैतूल बाजार नगर परिषद के जिम्मेदारों ने इस राशि को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी।


विधायक की छवि धूमिल करने का प्रयास


नगर परिषद अध्यक्ष के सुभाष वार्ड में स्थित सामुदायिक मंगल भवन में बिना ज़रूरत के बनाई गई सीसी रोड की गुणवत्ता की जांच जब प्रयोगशाला में की गई तो वह मिट्टी के समान नाजुक पाई गई। हालांकि जांच के पहले ही नगर के जिन लोगों ने सडक़ देखी थी वे विधायक की छबि को धूमिल करने की साजिश बताते हुए इसे गुणवत्ता विहीन मान चुके थे। चूंकि सामुदायिक मंगल भवन में धार्मिक आयोजन किया गया था और उसमें शामिल होने वाले लोग सडक़ की गुणवत्ता को देखकर कमाल की इंजीनियरिंग और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की जागरूकता पर हँस जरूर रहे थे।


संबंधितों के खिलाफ होगी कार्यवाही


नर्मदापुरम संभाग के नगरीय निकाय कार्यपालन यंत्री सचिन कडू से बैतूलवाणी ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि विधायक निधि से बनी सीसी रोड की जानकारी ली गई है और इस मामले में कल संभागीय मोबाइल लैब बैतूलबाजार भेजी जा रही है जो सडक़ की पूरी जांच करेगी। अगर इस सडक़ में घटिया निर्माण हुआ है तो इसे उखाडक़र फिर से बनाया जाएगा। श्री कडू ने बताया कि इस कार्य की मानीटरिंग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी और अगर सीएमओ की लापरवाही पाई जाएगी तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में ज्वाइंट डायरेक्ट सुरेश कुमार बेलिया ने भी बैतूलवाणी को बताया कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।


भुगतान की कर ली भी पूरी तैयारी


नगर परिषद द्वारा विधायक निधि की राशि को पलीता लगाने के बाद सीसी रोड निर्माण करने वाले ठेकेदार को भुगतान करने की भी पूरी तैयारी कर ली गई थी। नगर परिषद के सब इंजीनियर ने मूल्यांकन कर बिल बनाकर सीएमओ को प्रस्तुत कर दिया और सीएमओ ने कागजी कार्रवाई कर लेखापाल के पास भुगतान के लिए फाइल भेज भी दी। आनन फानन में गुणवत्ता विहीन सीसी रोड के निर्माण का भुगतान करने में लेखापाल भी आतुर हो रहे थे। सूत्रों की मानें तो विधायक द्वारा कलेक्टर को लिखे गए पत्र की जैसे ही जानकारी मिली वैसे ही अधिकारियों को गाज गिरने का भय सताने लगा और भुगतान की प्रक्रिया को जांच तक रोक दिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...